नेहरू युवा केंद्र विभिन्न जन हितेषी कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए तालमेल के साथ कार्य करें : उपायुक्त

फरीदाबाद, 2 सितंबर। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र विभिन्न जन हितेषी कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिला के ग्रामीण क्षेत्र में श्मशान घाटों को हरा-भरा करने के लिए पौधारोपण अभियान चलाएं। ऐसे गांव जहां साक्षरता दर बहुत कम है वहां पर लड़कों व लड़कियों को शिक्षा दिलवाने के लिए कार्य करें। उपायुक्त जितेंद्र यादव आज वीरवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में जल शक्ति अभियान के तहत वर्षा के जल को संरक्षण करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए विभागों के साथ आपसी तालमेल बनाएं। नेहरू युवा केंद्र युवाओं को जागरूक करने के लिए बेहतर क्रियान्वयन करें। इसके लिए नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी तथा युवा कल्बों के पदाधिकारी आपसी तालमेल बनाकर इस कार्य को बेहतर ढंग से करने क्रियान्वित करें।

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बैठक में नेहरू युवा केंद्र के अधिकारियों को जिला में युवाओं के सामाजिक उत्थान के कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए टिप्स दिए।

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला फरीदाबाद के युवाओं को जागरूक करने तथा अन्य सामाजिक उत्थान के कार्यक्रमों का क्रियान्वयन बेहतर तरीक़े से करें।

उन्होंने बैठक में उपस्थित नेहरू युवा केंद्र के अधिकारियों तथा युवा क्लबों के पदाधिकारियों को कहा कि वे युवाओं को सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार बेहतर तरीके से जागरूक करने के कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा समाज के जरूरी ज्वलंत विषयों को चुनकर उन्हें उन बारे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कार्यक्रम, जिला विकास एवं पंचायत विभाग,एमसीएफ तथा पीडब्ल्यूडी बीएण्ड आर सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर लोगों जागरूकता का भागीदार बनना है। बैठक में उपायुक्त जितेंद्र यादव ने युवा क्लबों के पदाधिकारियों से सुझाव साझा किए और कहा कि इसके लिए युवाओं को अधिक से अधिक प्रेरित कर इन सुझावों का अमलीजामा पहनाने का प्रयास करें।

बैठक में जिला युवा अधिकारी रविंद्र मोहन ने नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवा कल्बो की स्थिति बारे, युवा कल्बो के सशक्त व स्वरोजगार के लिए जिला प्रशासन के समन्वय व सहयोग, वित्त वर्ष 2021-22 की कार्य योजना, जल शक्ति अभियान कैच द रेन तथा अन्य विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा करके उनके सही क्रियान्वयन बारे जानकारी दी। बैठक में नेहरू युवा केंद्र के युवा कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र रविंद्र मोहन, जिला खेल अधिकारी एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी रमेश वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुशीला देवी, डॉ एमपी सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!