ऋणों के बकाया ब्याज माफी के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना का उठाएं लाभ : डीसी विक्रम

– वर्ष 2023 के मई माह तक एकमुश्त या 6 किस्तों में कर सकेंगे भुगतान

फरीदाबाद, 06 दिसम्बर। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महिलाओं के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए हरियाणा महिला विकास निगम के ऋणों के बकाया ब्याज को माफ करने के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना को और आगे बढ़ाया है। इसके तहत लाभार्थी मूल ऋण की पूरी बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त या 6 किस्तों में मई, 2023 तक लौटाता है तो उसका सारा ब्याज माफ कर दिया जाएगा।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि यह योजना उन ऋणियों को कवर करेगी जिनका ब्याज 31 मार्च 2020 को निगम को भुगतान के लिए बकाया है। इस योजना के तहत 31 मार्च 2020 को डिफ़ॉल्ट रूप से मूल राशि पर लागू होगी, लेकिन उसके बाद भुगतान की गई मूल राशि शामिल नहीं होगी। ऋण लेने वालों को 6 महीने के भीतर इसका लाभ उठाने की अनुमति दी जाएगी। यदि ऋण बकाया मूल राशि को एकमुश्त या किस्तों में छह महीने के भीतर चुका देता है तो वह लाभार्थी महिला ब्याज की 100 फीसदी छूट के लिए पात्र होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छूट का लाभ ऋणी को बकाया मूलधन की अंतिम किस्त के भुगतान के समय दिया जाएगा। ब्याज में छूट केवल उन्हीं कर्जदारों को दी जाएगी जो 6 माह के भीतर पूरी बकाया मूल राशि भुगतान कर देंगे।

हरियाणा महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक देशराज ने बताया कि इस योजना की अधिक जानकारी के लिए महिला निगम के जिला कार्यालय सेक्टर- 12 लघु सचिवालय की छठी मंजिल पर अथवा जिला प्रबंधक देशराज के मोबाइल नम्बर 70154 87239: और छठी मंजिल पर स्थित कार्यालय में आकर क्लर्क से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!