गांव फतेहपुर बिल्लोच में फरसे से हमला कर हत्या करने के प्रयाश करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद 22 अगस्त : बता दे की गांव फतेहपुर बिल्लोच में 19 अगस्त को आपसी विवाद में आरोपी ने फरसे से हमला कर पीडित प्रवीन की हत्या करने का प्रयाश किया था। वारदात में संज्ञान लेते हुए डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा तुरंत कार्रवाई के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी ब्रह्मप्रकाश की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम बाबू है आरोपी फरीदाबाद के गांव फतेहपुर बिल्लोच का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी के गांव से ही गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2019 में पडोसी प्रवीन के भाई पंकज ने आत्महत्या कर ली थी। जिका प्रवीन ने आरोपियो पर लगाया था। आरोपी नलकूप लगाने का काम करता है। नलकूप लगाने का सामान आरोपी अपने घर के सामन वाली गली में ही रखता था। जिससे दोनों परिवार में विवाद बना रहता था। दोनों में घर के बाहर चौक में गाड़िया खड़ी करने व् आरोपी नल कूप लगाने का सामान रखने का विवाद आये दिन होता रहता था। आरोपी ने चारा काटने वाली मशीन के फरसे को बांस के डंडे में फिट करके फरसा बनाया हुआ था। आरोपी ने 19 अगस्त को होने वाले झगडे में फरसे का प्रयोग कर हत्या करने का प्रयाश किया था। क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियो की तलाश जारी है। आरोपियो को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!