डीसीपी नरेंद्र कादियान ने पुलिस बल के साथ एनआईटी एरिया में निकाला पैदल मार्च

– किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस को दे 112 पर सूचना- डीसीपी नरेंद्र कादयान

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के निर्देश के तहत डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादयान के नेतृत्व में, एसएचओ कोतवाली, एसएचओ एन आई टी, एसएचओ सारण.एसएचओ डबुआ, एसएचओ मुजेसर व एसएचओ एसजीएम नगर की टीम सहित ने अपनी टीम के साथ एनआईटी एरिया में पैदल मार्च निकालकर आमजन समझाया कि भाईचारा बनाए रखना, किसी भी अपवाह पर विश्वास कर झगड़ा करने से बचने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट ना करें, भड़काऊ किसी वीडियो को शेयर ना करें, धार्मिक उन्माद फैलाकर समाज में अशांति फैलाने, किसी भी तरह से कानून हाथ में लेने से बचे।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार डीसीपी एनआईटी ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च निकाला। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस पैदल मार्च का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच तालमेल बिठाकर समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकालने पर धार्मिक उन्माद, समाज में भाईचारा बिगाड़ ने, आपराधिक किस्म के व्यक्ति के मन में पुलिस का खौफ पैदा होता है और वह अपराधिक गतिविधियां अंजाम देने से डरता है। पद यात्रा कानून व्यवस्था कंपनी के साथ कोतवाली थाने से एक नंबर मार्केट, होते हुए दो नंबर मार्केट होते हुए व तीन नंबर मार्केट चौकी के सामने होते हुए चीमनी बाई चौक तक डीसीपी एन आई टी कार्यालय तक फुट पेट्रोलिंग करते हुए समाप्त की गई।

डीसीपी एनआईटी ने लोगों को समझाते हुए कहा कि नूंह की प्रस्तावित यात्रा को मंजूरी नहीं दी गई है फिर भी कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं की मंजूरी दे दी गई है और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म व्हाट्सएप इत्यादि पर लोगों का यात्रा में शामिल होने के लिए आवाहन किया जा रहा है। ऐसे व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। इन पर भड़काऊ न्यूज़, हेट स्पीच से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री चलने वाले, प्रसारित करने वालों फेसबुक पोर्टल, फेसबुक यूजर और यूट्यूब चैनल सहित व्हाट्सएप ग्रुप ट्विटर और टेलीग्राम चैनलों पर निगरानी रखी जा रही है। सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी भड़काऊ सामग्री वाले यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेज/ पोर्टल बंद कर दिए जाएंगे। आपत्तिजनक सामग्री इत्यादि पोस्ट करने या फॉरवर्ड करने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!