घर से चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार, आरोपी से मोबाईल फोन व 3720/-रु बरामद

आरोपी पर पूर्व में दिल्ली में लूट, स्नैचिंग, चोरी व अवैध हथियार के 13 मामले दर्ज है।

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बोर्डर प्रभारी जितेन्द्र की टीम ने घरों में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया की गिरफ्तार आरोपी श्याम सुन्दर ऊर्फ भीम मूल रुप से झुग्गी शास्त्री मार्केट साउथ मोतीबाग नई दिल्ली का रहने वाला है। आरोपी फरीदाबाद अपने भाई के पास आया था। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से पल्ला एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने भाई के पडोसी के घर में 4000/-रु व एक फोन चोरी करने की वारदात को अनजाम दिया था। आरोपी से पूछताछ में मोबाइल फोन व 3720/-रु नगद बरामद किए गए है। आरोपी पर पूर्व में दिल्ली में लूट,स्नैचिंग, चोरी व अवैध हथियार के 13 मामले दर्ज है आरोपी पिछले करीब 3 महिने पहले दिल्ली में जेल से जमानत पर आया था। आरोपी नशा करने का आदि है नशे की पूर्ती के लिए लूट, स्नैचिंग, चोरी की वारदातों को अनजाम देता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!