फरीदाबाद पुलिस द्वारा आयोजित “पुलिस की पाठशाला” में छात्रों को जागरूक किया गया

फरीदाबाद 17 दिसंबर : पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद के आदेशानुसार और पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय एवं पुलिस उपायुक्त, यातायात के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा लगातार जागरूक कार्यक्रम किया जा रहे हैं इसी क्रम में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खंदावली में “पुलिस की पाठशाला” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 650 छात्रों एवं अध्यापकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी को निम्नलिखित विषयों पर जागरूक किया गया:

1. सड़क सुरक्षा:

सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया गया।

घायल व्यक्तियों की मदद करने और “गुड समैरिटन” की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस और डायल 112 के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

2. साइबर क्राइम से बचाव:

साइबर अपराध क्या है, यह क्यों होता है, और इससे बचने के उपाय बताए गए।

साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

संचार साथी पोर्टल का उपयोग कर फर्जी सिम की पहचान करने और इससे बचने के उपाय बताए गए।

3. नशा-मुक्ति अभियान:

नशे के दुष्प्रभावों और इसके सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया।

अवैध नशा बेचने वालों की सूचना हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन 90508 91508 पर देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

4. राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग:

बच्चों को राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग (NCPCR) के पोर्टल www.ncpcr.gov.in के उपयोग और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

5. नैतिक जिम्मेदारियां:

सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को निभाने और एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

छात्र व अन्य उपस्थितगण को राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने के बारे में जागरूक किया गया।

संकल्प और समापन:

कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से फरीदाबाद को अपराध-मुक्त, नशा-मुक्त, और सड़क दुर्घटना-मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

सामुदायिक पुलिसिंग टीम का उद्देश्य:
फरीदाबाद पुलिस का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और नागरिकों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!