अवैध हथियार सहित आरोपी को अपराध BORDER की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद 18 दिसम्बर : आरोपी नितिन वासी झुग्गी न0- 20 कल्याणपुरी झुग्गी SGM नगर फरीदाबाद को अपराध शाखा टीम ने गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी को राजा चौक नजदीक छट पुजा घाट पार्क SGM नगर फरीदाबाद से काबू किया है। आरोपी से मौके पर देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना SGM नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टा लोगों में खौफ पैदा करनें के उद्देश्य से गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से किसी अंजान व्यक्ति से 4000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में 2 मामले चोरी के तथा एक मामला नशा तस्करी का फरीदाबाद में दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!