भोजपुरिया माटी के लाल बने भोजपुरी अवधी समाज के आजीवन सदस्य

फरीदाबाद 13 फरवरी। भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पं० रमाकान्त तिवारी ने भोजपुरिया माटी में रसे – बसे खांटी भोजपुरिया हस्तियों, शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति ओ पी पाण्डेय, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ० आर एन सिंह, उद्योगपति के बी दुबे तथा उद्योग पति राज नाथ सिंह को औपचारिक प्रक्रिया पूरा कर आजीवन सदस्य बनाए। यद्पि कि ओ पी पाण्डेय, डॉ० आर एन सिंह, के बी दुबे तथा राज नाथ सिंह कई दशकों से भोजपुरी अवधी समाज से सम्बद्ध रहे हैं। भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पं० रमाकान्त तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के पुरोधा हस्तियों के औपचारिक रूप से जूड़ने से समाज को नया आयाम मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन उद्योगपति ओ पी पाण्डेय के एन आई टी 1 स्थित कार्यालय में किया गया। ओ पी पाण्डेय ने अपने वक्तव्य कहा कि भोजपुरी अवधी समाज के आजीवन सदस्य के रूप जुड़ना हमारे लिए गौरव की बात है। डॉ० आर एन सिंह, के बी दुबे तथा राज नाथ सिंह ने भी भोजपुरी अवधी समाज का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता एवं समाज के अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे ।  

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!