भाजपा राज में फरीदाबाद हुआ बदहाल : लता रानी गुर्जर

कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार ने किया एक दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित

फरीदाबाद : कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार श्रीमती लता रानी गुर्जर ने अपने चुनावी अभियान के तहत एक दर्जन से अधिक चुनावी नुक्कड सभाओं को संबोधित कर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान मुजेडी, चंदावली, भांखरी, अनखीर व राजीव नगर सहित कई इलाकों में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर भी लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने आयोजित स्वागत समारोहों में भी जोरदार स्वागत कर अपने खुले समर्थन का ऐलान किया गया।

चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी श्रीमती लता रानी गुर्जर ने कहा कि भाजपा ने फरीदाबाद को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। आज महिला, युवा, कर्मचारी, किसान, व्यापारी व हर वर्ग अपने-आपको ठगा सा महशूस कर रहा है। उन्होंंने कहा कि देश-प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो हमने विकास पर फोकस रखा वहीं युवाओं को रोजगार दिया और गरीबी को ध्यान में रखकर हर वर्ग के लोगों के हितार्थ कार्य किए, रेनीवेल योजना के तहत शहर में मीेठ व स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था की, बेहतर सडकों का जाल बिछाकर औद्योगिक नगर को विश्व में अच्छी पहचान दी मगर भाजपा ने दी तो सिर्फ बेरोजगारी, मंहगाई व भ्रष्टाचार जिससे आज हर वर्ग त्राही-त्राही कर रहा है। फरीदाबाद की पहचान आज नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के रूप में होती है। उन्होंने कहा कि आज कॉलोनियां हो या सेक्टर सभी जगह सभी जगह बदहाली दिख रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जिस प्रकार से लोगों का उत्साह दिखाई दे रहा है उससे साफ संकेत हैं कि इस बार नगर निगम में भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह इस जोश और उत्साह को बनाए रखें और आने वाली 2मार्च को कांग्रेस पार्टी के हाथ के निशान पर मोहर लगाकर फरीदाबाद के विकास के द्वार खोंल दें।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला ने भी कई वार्डों का दौरान अपने संबोधन में कहा कि भाजपा राज के भ्रष्टाचार का जावाब देने का सही वक्त अब आ गया है, इसलिए लोकतंत्र के इस महापर्व पर भाजपा के भ्रष्टाचार व लूट का अंत करने के लिए कांग्रेस की मेयर व पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!