चोरी के मामले में अपराध शाखा NIT की टीम ने 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा NIT की टीम ने चोरी के मामले में 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोनू (19) व कृष्ण (25) वासी जीवन नगर गोच्छी के रहने वाले है। आरोपियो के संबंध में पुलिस चौकी पर्वतीया कॉलोनी NIT में चंद्र पाल वासी नंगला इंक्लेव पार्ट-2 NIT ने शिकायत दी। जिसमें बताया कि 15 फरवरी को लडके की शादी में उसके पास शादी के खर्च के 2,75,000/- रुपए थे। पैसे किसी अंजान व्यक्ति ने चौरी कर लिए थे। जिसके संबंध में थाना सारन में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

आरोपियों को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गौच्छी एरिया से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाई है। दोनों आरोपियो को पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!