ट्रैडिंग के नाम पर 25,67,000/-रू की ठगी, खाताधारक सहित दो गिरफ्तार
खाता में आये थे ठगी के 2 लाख रूपये

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम उषा के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाताधारक सहित दो आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस्माइलपुर फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फेसबुक पर सर्फिगं करते समय उसने ट्रैडिंग का एक विज्ञापन देखा। जिस पर क्लिक करते ही वह एक व्हाट्अप ग्रुप मे जुड गया। जहां से एक लिंक के जरिए ठगों ने उससे BlinkX नाम की एप इंस्टॉल करवाकर शिकायतकर्ता का अकाउंट खोला । जिसके बाद उसने शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 25,67,000/-रू ठगों द्वारा बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए और जब उसने निवेश किए पैसे निकालने चाहे तो कोई पैसा नहीं निकाल पाया। जिस संबंध में साइबर थाना सैंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए खेमराज अहिरवार (24) व वरुण (27)वासी गाँव सरफाबाद सेक्टर 113 नोएडा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि खेमराज खाताधारक है। जिसने अपना खाता आगे वरुण को दे दिया था। वरुण होटल चलाता है व खेमराज उसके पास ही काम करता है। वरुण B.B.A पास है तथा खेमराज बांहरवी पास है। खाते में ठगी के कुल 2 लाख रुपये आए थे। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है।



