बल्लबगढ़ समाज युवा संगठन द्वारा तीज के पर्व पर मातृशक्ति को भेंट किए तुलसी के पौधे

बल्लबगढ़ : तीज के पवन पर्व पर बल्लबगढ़ समाज युवा संगठन की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मातृशक्ति को तुलसी के पवित्र पौधे भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम नारी सम्मान और पर्यावरण संरक्षण की भावना को समर्पित था। संगठन के सदस्यों ने बताया कि तीज नारी शक्ति का प्रतीक पर्व है, और तुलसी का पौधा भारतीय संस्कृति में पूजनीय होने के साथ-साथ स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। ऐसे में इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान देना और उन्हें प्रकृति से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और सभी ने इस प्रयास की सराहना की। समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाया। संगठन ने आगे भी इस तरह के सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों से जुड़े कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!