faridabad news हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा AVTS की टीम ने की कार्रवाई

faridabad news : फरीदाबाद । 4 अगस्त को गांव मोहला के सरपंच ने पुलिस चौकी सीकरी में शिकायत दी कि उसके गाँव की सडक किनारे झाडियों में एक नामपता नामालूम व्यक्ति की नाश को पडी है। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा AVTS की टीम ने गुप्त सुत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरेश वासी गाँव बुरहरी जिला अलवर राजस्थान हाल गाँव मोहला, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

प्रांम्भिक पूछताछ में सामने आया कि 3 अगस्त को रात के समय सुरेश अपने साथी नितिन के साथ मोटरसाइकिल पर घर आ रहे थे तभी उन्होंने एक व्यक्ति को सड़क के किनारे बैठा देखा। दोनों उस व्यक्ति को मोटरसाईकिल पर बैठाकर नितिन के खेत में ले गया और वहाँ पर नितिन ने अपने भाई निखिल के पास कॉल किया और बताया कि ट्रैक्टर चोर को पकड लिया है और खेत में बैठा रखा है इसके बाद निखिल भी वहां आ गया और इन तीनों ने मिलकर उसे व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी और फिर नाश को सडक के किनारे फेंक कर चले गये। अधिक पूछताछ के लिए सुरेश को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!