education department faridabad शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. मानव शर्मा को एसीपी राजेश लोहन ने किया सम्मानित

education department faridabad : फरीदाबाद ! शिक्षा जगत में समर्पण और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विस्टामाइंड सोशल फाउंडेशन द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन श्रीराम मॉडल स्कूल, सेक्टर-21 में किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष संगीता रानी, सचिव डॉ. इंदु वर्मा, निदेशक राजेश कुमार, उपाध्यक्ष ए.डी. भट्ट तथा सलाहकार सदस्य डॉ. एस.के. वर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अमृता ज्योति सिंधु ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी सराय राजेश लोहन ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया, जबकि कर्नल अनिल उनियाल, भारतीय वायुसेना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कई शिक्षाविद, समाजसेवी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। समारोह में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, नवाचार, सामाजिक सेवा और विद्यार्थियों के समग्र विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉ. मानव शर्मा को भी सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र और सम्मान पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की गई। डॉ. शर्मा को यह सम्मान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा में आधुनिक प्रयोगों तथा समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। समारोह ने शिक्षकों के योगदान को समाज निर्माण की नींव बताते हुए उनके मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!