faridabad crime news नाबालिक को बहला फुसलाकर साथ ले जाने व गलत काम करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

faridabad crime news : थाना डबुआ में डबुआ कॉलोनी वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी की 12 मई को उसकी नाबालिक लडकी बिना किसी को बताये घर से कही चली गई है। जिस शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अरमान सैफी (24) वासी बाबा नगर ओल्ड फरीदाबाद हाल अकबरपुर माजरा, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अरमान नाबालिक को बहला फुसला कर अपने साथ करनाल ले गया था जहां उसने नाबालिक के साथ गलत काम किया और जब पुलिस उसकी तलाश करते हुए करनाल पहुंची तो वह लडकी को छोड कर वहां से भाग गया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!