faridabad crime शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 35,20,000/-रू की ठगी
साइबर थाना NIT की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, विदेशी ठग को कराया था खाता उपलब्ध, गोवा में चलाता है होटल

faridabad crime : साइबर थाना NIT में ग्रीनफिल्ड कॉलोनी, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 20 जनवरी 2024 को उसके पास एक कॉल आया जिसने अपने आपको GQG नामक ट्रेडिंग कंपनी को एजेंट बताया और उसे GQG कंपनी के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा। जिसके बाद उसके पास एक लिंक भेज कर गुगल स्टोर से एप डाउनलोड करवाया गया और उसका खाता खुलवाया गया। जिनमें उसने शेयर और IPO के नाम पर 35,20,000/-रू निवेश किया। जब कुछ समय बाद उसने लाभ के साथ पैसे निकालने की रिकवेस्ट डाली तो कम्पनी ने उसकी रिकवेस्ट को कैंसिल कर दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना NIT की कार्रवाई करते हुए कमलजीत सिंह(47) वासी मोरजीम नोर्थ गोवा को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कमलजीत सिंह मोरजीम नोर्थ गोवा में किराए पर होटल चलता है जिसके होटल में शरद (खाताधारक) कैटरिंग काम करता था, उसने 1 साल पहले शरद का खाता ₹400000 में चीनी ठग को टेलीग्राम के जरिये दिया था। शरद के खाता में मामले से संबंधित ठगी के 5,50,000/-रू आये थे। खाताधारक शरद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



