faridabad crime : देशी पिस्टल व कारतूस सहित क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

faridabad crime : अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी सोनू(27) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 सितंबर को क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने सोनू वासी डबुआ फरीदाबाद को नीलम मुजेसर रोड के पास से काबू कर एक देशी पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना मुजेसर फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने देशी पिस्टल व कारतूस किसी व्यक्ति से 28,000/-रू में नोएडा से खरीदा था। आरोपी मैकेनिक का काम करता है ! आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!