faridabad crime : टेलिग्राम टास्क के नाम पर 2,19,100/-रू की ठगी
साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले को किया गिरफ्तार

faridabad crime : साइबर थाना बल्लभगढ में आर्य नगर, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया की उसके पास व्हाट्सएप पर घर बैठे पैसे कमाने बारे एक मैसेज आया जिस पर दिये गये लिंक के जरिये वह एक ग्रुप से जुड गया। फिर उसे टास्क करने को कहा गया जिनके लिए ठगों द्वारा उसे दो बार पैसे वापिस दिये गये। लालच में आकर उसने अधिक मुनाफे के लोभ में टास्क के नाम पर कुल 2,19,100/-रू ठगों के खाता में भेज दिये और उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। जिस शिकाय पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए श्यामसुंदर(19) वासी जिला हनुमानगढ राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी श्याम सुन्द्र ने खाता साहिल से लेकर आगे ठगो को दिया था। सचिन(खाताधारक) व साहिल को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। श्यामसुंदर DMLT( Diploma In Medical Laboratory Technology) कि पढाई कर रहा है। खाते में ठगी के 50,000 रुपये आए थे। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



