faridabad crime देसी कट्टा सहित आरोपी को क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने किया गिरफ्तार

faridabad crime : अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी रंजित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने रंजित वासी गांव पइया, छपरा बिहार हाल एस.जी.एम. नगर, फरीदाबाद को सेक्टर-48 के पास से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना एस.जी.एम. नगर, फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने देशी कट्टा किसी अंजान व्यक्ति से 5000/-रू में आगरा से खरीदा था। आरोपी नशा करने का आदी है, आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!