faridabad crime अवैध नशा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने की कार्रवाई

faridabad crime : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 व NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 11.75 ग्राम स्मैक सहित 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 05 अक्टूबर को अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए नवनीत कपिल(31) वासी मेहरोली दिल्ली को 8.32 ग्राम स्मैक सहित पल्ला एरिया से व अपराध शाखा NIT की टीम ने सागर भाटीया (35) वासी NIT फरीदाबाद को 3.43 ग्राम स्मैक सहित रोजगार्डन NIT-1 के पास से काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी नवनीत कपिल को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, वहीं सूरज के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।



