faridabad crime लडाई झगडे के मामले में पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

faridabad crime : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई झगड़े के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने एक लड़ाई झगड़े के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आशु वासी पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गली के कुछ लडके रोजाना गली के नुक्कड पर खडे हो जाते है और आपस में गली गलौच करते। 1 अक्टूबर को उसके छोटे भाई अमित ने उनको गाली गलौच करने पर टोक दिया। जिसके कुछ देर बाद वो लडके उनके घर पर आये और अमित को गली में खींच कर ले गये और उसके साथ लाठी डंडो से मारपीट की। जिस शिकायत पर थाना सारन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए भरत सिहँ (32), नरेन्द्र कुमार (23) व पवन कुमार (22) वासी पर्वतीय कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी गली में खडे थे और आपस में गाली गलौच कर रहे थे जिस पर अमित ने उनको टोक दिया। इस पर आवेश में आकर ये पिडित के घर गये और उसको घर से बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!