faridabad crime वाहन चोर गिरफ्तार, मोटरसाईकिल बरामद, क्राईम ब्रांच AVTS भूपानी की कार्रवाई

faridabad crime : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आकाश वासी डबुआ कालोनी फरीदाबाद ने थाना कोतवाली में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 11 सितंबर को उसने उसकी मोटरसाईकिल TMB बैंक नीलम बाटा रोड के सामने खड़ी थी। जहां से किसी नामपता नामालुम व्यक्ति ने मोटरसाईकिल को चोरी कर लिया। जिस शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामलें में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच भूपानी की टीम ने आकिब हकला(25) वासी वासी धौज फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!