335 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच बॉर्डर की कार्रवाई

faridabad crime : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने कार्रवाही करते हुए 335 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 अक्टूबर को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए सचिन(19) वासी सेक्टर 56 फरीदाबाद को 335 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर 58 फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोहित 500 ग्राम गांजा को मथुरा से किसी अंजान व्यक्ति से 3000/-रू में खरीद कर लाया था। जिसमे से कुछ उसने बेच दिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!