1.450 किलोग्राम गांजा बेचने व उपलब्ध करवाने वाला दोनो गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच बॉर्डर की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने कार्रवाही करते हुए 1.450 किलोग्राम गांजा बेचने व उपलब्ध करवाने वाला दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 07 नवंबर को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए विशाल कामत(24) वासी मधुबनी बिहार को 1.450 किलोग्राम गांजा सहित वजीराबाद रोड नहरपार एरिया से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना खेडीपुल फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल 1.450 किलोग्राम गांजा हर्ष(23) वासी सेक्टर 3 फरीदाबाद से 13000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने हर्ष को सेक्टर 12 एरिया से गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश किया गया जहां से विशाल के निमका जेल भेजने के आदेश किये गये हैं वहीं हर्ष को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!