थाना NIT के अंर्तगत प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने के मामले में पत्नी गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुये थाना NIT की टीम ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने के मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरजपाल वासी कृष्णा कालोनी फरीदाबाद ने थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके बेटे की अरुण की मृत्यु हो गई है जिसकी गर्दन पर निशान है। 6 नवंबर को उसका बेटा अपनी ससुराल गया था। जिस शिकायत पर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये थाना NIT की टीम ने आरोपी पत्नी शिखा (24) (काल्पनिक नाम) वासी कृष्णा कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी के एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध थे। जिसका पता उसके पति अरुण को लग गया था, वह आरोपिता की रोक व टोक था। जिसकी वजह से उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और जब 7 नवंबर को आरोपिता का परिवार एक शादी के कार्यक्रम में बदांयू उत्तर प्रदेश चला गया तो उसने अपने प्रेमी के पास फोन कर घर पर बुलाया। आरोपिता का प्रेमी अपने अन्य साथियों को लेकर NIT-5 स्थित उसके घर आ गया व बैल्ट से अरुण का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपिता पत्नी को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!