अलग अलग मामलों में अवैध नशा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने कार्रवाही करते हुए 7.02 ग्राम स्मैक सहित व अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने 380 ग्राम गांजा सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 08 सितंबर को अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए कैफ(19) वासी नेहरु कालोनी फरीदाबाद को 7.02 ग्राम स्मैक सहित NIT-3 के पास से व अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने सतीश(38) वासी सेक्टर 58 फरीदाबाद को 380 ग्राम गांजा सहित सेक्टर 56 के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।



