अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, एक देसी कट्टा बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 15 जनवरी को फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच NIT टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर साहिल उर्फ पेटल वासी कृष्णा कालोनी सेक्टर-8, फरीदाबाद को एयर फोर्स ग्राउंड, एस.जी.एम. नगर से देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना एस.जी.एम. नगर में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साहिल ने देसी कट्टा 5000/-रू में बुलंदशहर से खरीदा था। जिसको माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!