चोरी के आभूषण खरीदने वाले एक आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने किया गिरफ्तार, दो अंगूठी व चार जोडी टोपस बरामद

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपूर्व दास वासी सेक्टर-31, फरीदाबाद ने पुलिस को एक शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 29 अप्रैल 2025 को जब वह काम से वापिस आया तो उसने पाया कि कोई नामालूम व्यक्ति घर का ताला तोडकर आभूषण व नगदी चोरी करके ले गया था। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-31 में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित वासी मोल्डबंद, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमित ने चोरीशुदा दो अंगुठी व 4 जोडी टोपस मामले में पहले गिरफ्तार चोर मूलचंद व बजरंग से एक लाख रूपये में खरीदे थे। माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!