4 वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर-30 व AVTS की टीम ने बरामद की चोरी की एक मोटरसाइकिल व दो स्कूटी

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग मामलों में चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की एक मोटरसाइकिल व दो स्कूटी बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा AVTS की टीम ने थाना कोतवाली में दर्ज एक स्कूटी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आकाश वासी भारत कॉलोनी, फरीदाबाद को चोरी की स्कूटी सहित सिकरोना चौकी नाका से गिरफ्तार किया किया है वहीं एक अन्य मामले में आरोपी अपराध शाखा AVTS टीम ने आरोपी प्रवीन व साद वासी गांव कलसाडा, पलवल को पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर एक चोरी शुदा मोटरसाईकिल बरामद की है। इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने आरोपी आसिफ वासी औरंगाबाद हाल संत नगर फरीदाबाद को पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर एक मोटरसाईकिल बरामद कि है। चारों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।



