21 फरवरी को भारत कॉलोनी में हुए झगड़े के दौरान चाकू से हमला करने में एक गिरफ्तार, एक किशोर को लिया अभिरक्षा में

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 21 फरवरी को भारत कॉलोनी में चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी बोबी उर्फ बच्चु (19) निवासी हाल भारत कॉलोनी, फरीदाबाद को थाना खेड़ी पुल की टीम ने गिरफ्तार किया है वहीं एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार मोहित निवासी भारत कॉलोनी, फरीदाबाद ने थाना खेड़ीपुल में दी शिकायत में बताया कि 21 फरवरी को जब वह अपने कार्यालय से लौटकर घर की गली में पहुंचा तो विशाल और बोबी ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान बोबी ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना खेड़ीपुल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग की शिकायतकर्ता के घर के सामने रहने वाली एक लड़की से जानकारी थी। लड़की से मिलने के लिए वह उसके घर पर आता था। शिकायतकर्ता ने उसको टोक दिया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए 21 फरवरी की शाम को अपचारी बालक अपने दोस्त बॉबी को साथ लेकर शिकायतकर्ता की गली के बाहर खड़ा हो गया। जैसे ही पीड़ित मोहित वहां से निकला तो उन्होंने शिकायतकर्ता को रोककर मारपीट की तथा बॉबी ने चाकू से वार कर दिया। बॉबी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है वहीं अपचारी बालक को ज्यूनाइल बॉर्ड के समक्ष पेश किया जायेगा।



