घर पर फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, थाना छायंसा की टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 4 मार्च को गांव गढ़ खेड़ा में घर पर फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी को थाना छायंसा की टीम ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान साहिल वासी बढ़राम जिला पलवल के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सौरव निवासी गांव गढ़खेड़ा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 4 मार्च को रात करीब 10 बजे उसके घर के बाहर गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर उसकी बहन ने छत से झांककर देखा तो पाया कि साहिल और जगतार उसके मामा संजय के घर से निकलकर आए और उनके घर की तरफ फायरिंग कर दी। शिकायत के आधार पर थाना छायंसा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 4 मार्च को साहिल अपने मामा संजय के घर आया हुआ था। जहां पर उन्होंने शराब पी और जब घर से बाहर निकाला तो शराब के नशे में हवाई फायर किया। देशी कट्टा को उत्तर प्रदेश से 10,000 रुपये में खरीदा था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



