हेल्थ सप्लिमेंट चोरी करने के मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार

अपराध शाखा ऊंचा गांव टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गाड़ी से हेल्थ सप्लिमेंट के डिब्बे चोरी करने के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जुनेद निवासी नौसेरा, जिला नूंह के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, विजेन्द्र निवासी गांव छपार, जिला झज्जर ने थाना सराय ख्वाजा में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह भौडाकलां क्षेत्र में हेल्थ सप्लिमेंट का कार्य करता है। 13 अक्टूबर 2025 को उसने एक गाड़ी किराये पर लेकर 254 बॉक्स में हेल्थ सप्लिमेंट का सामान लोड कर फरीदाबाद स्थित एक फर्म अपोलो हेल्थ कॉरपोरेशन (Apollo Health Co.) में भेजा था। 14 अक्टूबर को जब उक्त सामान उतारकर गिनती की गई तो कुछ बॉक्स में से सप्लिमेंट के डिब्बे गायब पाए गए। शिकायत के आधार पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ मे सामने आया कि आरोपित बिलाल सप्लिमेंट से भरी गाड़ी को लेकर अपने परिचित जुनेद के पास गया था, जहां बिलाल, नफीश व अन्य साथियों ने सप्लिमेंट को जुनेद की पिकअप गाड़ी में लोड किया। इसके बाद जुनेद उक्त सप्लिमेंट को लेकर अपने एक अन्य साथी के पास तावडू ले गया और वहां माल उतार दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!