चोरी के आभूषण खरीदने वाले सुनार से 4 लाख रूपये बरामद, अपराध शाखा सेक्टर-85 टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद- 2 अप्रैल को सेक्टर 75 स्थित एक मकान से चोरी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले सुनार हरिओम वासी पंचनगरी जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से 4 लाख रूपये बरामद किये है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार प्रदीप वासी सेक्टर-75 ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 2 अप्रैल को वह सेक्टर-9 स्थित अपने दूसरे घर गया था, अगले दिन जब वह वापिस घर लौटा तो देखा की कोई नामालूम घर से आभूषण व नगदी चोरी करके ले गया था। जिस शिकायत पर थाना बी.पी.टी.पी. में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि हरिओम की अलीगढ में सुनार की दुकान है। उसने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले संदीप व सचिन से चोरी के आभूषण खरीदे थे और उनको नये आभूषणों में परिवर्तित करके बेच दिया था। जिससे ₹400000 बरामद किये गये हैं। संदीप और सचिन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!