होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने योगासन प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक

फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स इंटरनेशनल – हरियाणा 2026 योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में अंकिता, अर्पिता, ऋषिका, आराध्या पांडेय, रिद्धि, आर्या एवं पुजिता ने भाग लिया।
आर्टिस्टिक ग्रुप जूनियर इवेंट में अर्पिता, ऋषिका, अंकिता, आराध्या पांडेय एवं पुजिता ने स्वर्ण पदक जीता।
ट्रेडिशनल इवेंट (10-14 आयु वर्ग) में अंकिता ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि अर्पिता ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 5-9 आयु वर्ग में आर्या ने कांस्य पदक तथा ऋषिका ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा आर्टिस्टिक सोलो (10-14 आयु वर्ग) में अर्पिता ने कांस्य पदक तथा ऋषिका ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक पेयर (10-14 आयु वर्ग) में अंकिता एवं आराध्या पांडेय ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के योगासन कोच श्याम कुमार ने बताया कि सभी बच्चे लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आने वाले समय में भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगे।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।



