क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोचा, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

सेक्टर-12 कोर्ट मोड स्थित होटल के कर्मचारी के उपर पिस्टल तानकर हत्या के प्रयास मामले में था वांछित

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा संगीन अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 21 मई की रात्रि को संदीप उर्फ चेंटा वासी गांव मच्छगर को थाना छांयसा के अंतर्गत गांव फज्जूपुर क्षेत्र में KGP अंडरपास के नजदीक मुठभेड़ के बाद काबू करने में सफलता हासिल की है।

आरोपित, थाना सेंट्रल के अंतर्गत सेक्टर-12 कोर्ट मोड स्थित चंदीला फूड होटल पर 20 मई की सुबह कर्मचारी के साथ मारपीट करने व पिस्टल तानकर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था।

वरुण कुमार दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध-2 ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि 21 मई की रात्रि, अपराध शाखा उंचा गांव की टीम को गुप्त सूत्रों से आरोपित की मोटरसाइकिल से गांव चांदपुर-अटाली रोड पर आने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर अपराध शाखा की टीम ने गांव चांदपुर-अटाली रोड पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे आरोपित को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह भागने लगा, जिस पर टीम ने उसका पीछा किया। पीछा करते समय उसने पुलिस टीम पर 3 राउंड फायर किये। 1 फायर गाड़ी व 2 फायर पुलिस टीम पर किये गये। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदीप उर्फ चेंटा के बांए पैर में गोली लगी। जिसको इलाज के लिये सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में दाखिल कराया गया है, जिसकी स्थिति सामान्य है।

मौका से 1 देसी पिस्टल व 3 खाली खोल व स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

आरोपित का आपराधिक रिकार्ड भी है। उस पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, लड़ाई झगड़ा व शस्त्र अधिनियम सहित 7 से अधिक मामले भिवाड़ी (राज०), करनाल व फरीदाबाद में दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!