सट्टा खाई करने वाले को धरा, ₹2950 बरामद, क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की कार्रवाई

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा सट्टा खाई करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 29 मई को थाना शहर बल्लभगढ क्षेत्र के अंतर्गत क्राईम ब्रांच की टीम ने सट्टा खाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ₹2950 बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम को गुप्त सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सिही गेट तिगांव रोड बल्लभगढ के पास सट्टा खाई की जा रही है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुये टीम द्वारा रेड की गई तथा मौका पर नशीम वासी तिरखा कॉलोनी फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए ₹2950 सहित काबू किया गया। जिसके विरुद्ध थाना शहर बल्लभगढ में जुआ अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!