1.73 ग्राम MDMA बरामद, क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशा पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 29 मई को क्राईम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने एक व्यक्ति को काबू कर 1.73 ग्राम MDMA (अवैध नशा) बरामद किया है। जिसकी पहचान अनिल रावत(27) वासी हाउसिंग बोर्ड बी.पी.टी.पी फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 मई को गस्त के दौरान क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अनिल रावत को सेक्टर-76 बी.पी.टी.पी एरिया से काबू किया था। जिसके पास से 1.73 ग्राम MDMA (अवैध नशा) बरामद हुआ। जिस पर उसके विरुद्ध थाना बी.पी.टी.पी में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित अनिल, ओखला दिल्ली से 1.73 ग्राम MDMA (अवैध नशा) को 3000 रुपये में खरीद कर लाया था। वह प्राईवेट नोकरी करता है, जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



