क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने देसी कट्टा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 1 जून को क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अमित कुमार वासी हरसयाणा, कासगंज उ.प्र. हाल आई0 पी0 कॉलोनी, सेक्टर 31 फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सद्दाम को अवैध देसी कट्टा सहित लैजर वैली पार्क पार्किंग से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना सूरजकुंड में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि वह कुछ समय पहले वह किसी काम से अपने गांव हरसयाणा में गया था, जहां देशी कट्टा लेकर आया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



