बाप-बेटे के साथ की मारपीट, तोड़ दिये हाथ पैर, क्राईम ब्रांच सेंट्रल की ने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- 3 जून की रात नचौली से खेडी गांव रोड पर बाप-बेटा पर लाठी व रॉड से हमला कर हाथ पैर तोड़ने के मामले में क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान दीपक(36) व अमित(26) वासी गांव ढकोला फरीदाबाद के रुप में हुई है। जिनको 8 जून को क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुग्राम कैनाल सेक्टर-8 के पास से गिरफ्तार किया, 2 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार तरुण वासी गांव जसाना फरीदाबाद ने थाना भूपानी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 3 जून को रात करीब 9 बजे वह अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर नचौली से होते हुए गांव खेडी जा रहा था, जब नचौली से खेडी गांव रोड पर पहुंचे तो तीन गाड़ियां उनके पीछे नचौली की तरफ से आई। स्कॉर्पियों गाडी से दीपक नाम का लडका निकला और उन पर फायर कर दिया, जिससे बाल बाल बच गये। फिर दीपक व उसके अन्य साथियों ने मिलकर उसके पिता पर रॉड व डंडो से हमला कर दिया तथा उसके पिता की जेब से 20,000 रुपये लेकर फरार हो गये, शिकायत पर थाना भूपानी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि काफी दिन पहले दीपक व शिकायतकर्ता तरुण का आपस में झगडा हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए दीपक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 3 जून की रात को शिकायतकर्ता व उसके पिता पर रॉड व डंडो से हमला कर दिया। दीपक पर पूर्व में एक लडाई झगडा का मामला दर्ज है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!