रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में ‘वसुंधरा: पीढ़ी दर पीढ़ी’ का भव्य आयोजन

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा द्वारा रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के साथ मिलकर ‘पर्यावरण संरक्षण: वसुंधरा – पीढ़ी दर पीढ़ी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय सेवा संयोजक डी.एस. त्यागी, शाखा अध्यक्ष योगेश बंसल एवं सचिव प्रीता आहूजा, कोषाध्यक्ष विवेक पांडे, महिला संयोजक रुचि बंसल के मार्गदर्शन के साथ हुआ।

इस जागरूकता कार्यक्रम में ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और ‘जब पेड़ बोल उठे’ लघु नाटिका आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया। रश्मि जी द्वारा प्रस्तुत पर्यावरण गीत ने सभी को भावविभोर कर दिया। अंत में पर्यावरण संयोजक, नंदिनी रावल द्वारा सुरक्षा का ‘महासंक्ल्प’ लिया गया, जिसे सभी आदरणीय उपस्थित अभिभावकों, बच्चों और शाखा परिवार द्वारा दोहराया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन आयुषी ने किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में अनीता तायल, अनुराग गुप्ता, मोनिका गुप्ता, पूनम प्रभा, रश्मि श्रीवास्तव, धीरज सिंह, रविंद्र फौज़दार, ललित तायल का विशेष योगदान रहा। अंत में विजेताओं को सम्मान पत्र एवम स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया और सभी में अल्पाहार का आनन्द लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!