एसआईआर केवल छलावा है : दलाल

अभी तक नहीं मिली मतदाता सूची

फरीदाबाद। एस आईआर के मुद्दे पर आज बडकल विधानसभा क्षेत्र के बिएलए दो बूंद एजेंट की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व मंत्री तथा एस आईआर के लोकसभा प्रभारी चौधरी करण सिंह दलाल थे। अध्यक्षता फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। बैठक का संयोजन बडकल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय प्रताप के पुत्र विधान प्रताप ने किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी करण सिंह दलाल ने कहा की एस आई आर केवल छलावा है। चुनाव आयोग ने 15 जून से एसआईआर तो शुरू कर दी लेकिन अभी तक विपक्षी दलों को मतदाता सूची तक उपलब्ध कराई गई है ।जबकि सरकार के इशारे पर बीएलओ पिछले दो महीने से मतदाता सूचियां की जांच करने में जुटे हुए हैं। इस तरह से नकली वोटो को बनाए रखना भाजपा सरकार का एजेंडा है‌ उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को मतदाता सूची न देना इसी एजेंडा का स्वरूप है ।श्री दलाल ने कहा कि जब तक मतदाता सूची ही उपलब्ध नहीं होगी तब तक एस आई आर क्या फायदा। यह केवल गुमराह करने वाली बात है ।चुनाव आयोग भाजपा सरकार के सारे पर काम कर रहा है ।विपक्षी दलों के मतदाताओं की वोट काटी जा रही है। जबकि अपने समर्थकों की नकली वोट बनाई जा रही है ऐसे कई लोग हैं जिनकी 100 वोट एक-एक विधानसभा में नाम में हल्का सा संशोधन करके बनाई गई र्है ।फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा क्षेत्र में आज तक मतदाता सूची नहीं मिली है। ऐसे में मतदाताओं की ठीक से जांच कैसे हो पाएगी ।विपक्षी दल कैसे अपना काम कर पाएंगे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पूरी तरीके से खत्म हो रही है ।

श्री दलाल ने बैठक में कांग्रेस पार्टी की बूथ एजेंट को निर्देश दिए कि वह अपने बूथ में स्थित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी सही तरीके से पहचान करें तथा मतदाता सूची के पुनर निरीक्षण में बेहतर भागीदारी करते हुए भाजपा की बेईमान सरकार द्वारा बनाए गए नकली मतदाताओं के नाम कटवाने का काम करें। उन्होंने बूथ एजेंट से कहा कि किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है जहां गलत दिखाई दे उसका विरोध करें इसकी लिखित शिकायत करें ताकि नकली वोटो को कटवाया जा सके ।श्री दलाल ने कहा कि हर विधानसभा में 40 से 50 हजार वोट नकली बनी हुई है इन्हें कटवाने का काम किया जाएगा ताकि आगे आने वाले चावन में निष्पक्षता बनी रहे। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की बेईमान सरकार लोगों की वोट से नहीं बल्कि वोटो की चोरी कर और एवं में गड़बड़ी करके जीती है वोट चोरी कर सरकार बनाने के बाद उन्होंने हरियाणा का नाश कर दिया है प्रदेश में भ्रष्टाचार लूट चारों तरफ मची हुई है

इस अवसर पर कांग्रेस नेता जगन डागर,अनूप पाराशर,राहुल सरदाना, इशांत कथूरिया, बलजीत अरोड़ा, धनेश शर्मा, अमरदीप सिंह, दीपक भडाणा, मनोज भड़ाना, पंकज बात्रा, सुजीत छावड़ा विशेष रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!