अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने वाहन चोर आरोपी को किया गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उस से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपित की पहचान अब्दुल रहीम(24) वासी मदालपुर थाना धौज जिला फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार अब्दुल रहीम निवासी मदालपुर थाना धौज ,फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जून को उसकी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना धौज में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अपराध शाखा सेक्टर-56 टीम ने 21 जून को आरोपित अब्दुल रहिम को मेट्रो फ्लैट सेक्टर-56 से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!