वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा AVTS की टीम ने चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते अपराध शाखा AVTS की टीम ने 6 जुलाई को एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उस से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। जिसकी पहचान आर्यन वासी गांव मुजेडी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सोनू निवासी गांव मुजेडी फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 जुलाई को उसकी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर से चोरी कर लिया था। शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अपराध शाखा AVTS की टीम ने 6 जून को आरोपित आर्यन को IMT एरिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। जिस पर पर्व में एक आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!