वाहन चोर गिरफ्तार, AVTS भुपानी ने चोरी की स्कूटी बरामद कर आरोपी को भेजा जेल

फरीदाबाद : वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 20 जुलाई को अपराध शाखा भूपानी की टीम ने थाना कोतवाली के एक वाहन चोरी के मामले में सूरज निवासी रामनगर कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी बरामद की है। आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार नवीन चौधरी निवासी NIT, फरीदाबाद ने थाना कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि 18 जुलाई 2026 को उसने अपनी स्कूटी आनंद आश्रम प्याऊ के पास खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना कोतवाली में चोरी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि जिस समय उसने वारदात को अंजाम दिया, उस समय स्कूटी में चाबी लगी हुई थी। उसने मौके का फायदा उठाकर स्कूटी चोरी कर ली थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर चोरी की स्कूटी बरामद कर ली गई है और आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!