भोले भक्तों को समर्पित रहता है सावन माह : डॉ राजेश भाटिया

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट न 1 से कांवडियों का जत्था हुआ रवाना

फरीदाबाद। सावन माह की शुरुआत होते ही कांवडिय़ों का भी हरिद्वार जाना प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक से श्री नीलकंठ महादेव मन्दिर व शिव कांवड सेवा संघ के तत्वाधान में कांवडियों के जत्थे को विधिवत रुप से रवाना किया गया। इस दौरान मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया सहित शहर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी कांवडियों को उनके जरूरत के हिसाब से वस्तुएं दी गई और उनकी कांवड यात्रा सुगम और बेहतर हो, इसके लिए भोलेनाथ से प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि सावन का माह भोले भक्तों के लिए समर्पित रहता है और इस दौरान श्रद्धालु पूरी श्रद्धा से भोले बाबा की अराधना करते है और बाबा भी अपने भक्तों की दुख-तकलीफों को दूर करने का काम करते है। प्रधान डॉ राजेश भाटिया ने सभी भोले भक्तों का तिलक कर व पटका पहना कर उनकी सुखद यात्रा की कामना की। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण भोले नाथ की जय हो, बम बम भोले के नारों से शिवमय हो गया। 11 अगस्त को यह सभी कांवडि़ए हरिद्वार से जल लाकर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।

इस मौके पर मन्दिर से प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया, अमित नरुला, भरत कपूर, रविंद्र गुलाटी, तथा नीलकंठ महादेव मन्दिर व शिव कांवड सेवा संघ से तिलक राज (मामा), अनुज नागपाल, सोनू खत्री, सन्नी, इमांशु, आशु, जितेंद्र, मनीष भाटिया, यश, लाल बाबू, सतकार भाटिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!