ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर ₹38 हजार की साइबर ठगी, 2 खाताधारक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-9, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसका संपर्क एक ऑनलाइन लोन कंपनी से हुआ, जिसने उन्हें ₹15 लाख का लोन दिलाने का भरोसा दिया। ठगों ने पहले रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर ₹599 जमा कराए। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, बैंक चार्ज और इंश्योरेंस आदि के नाम पर अलग-अलग किश्तों में उससे कुल ₹38,000 विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिये। जब उसने लोन जारी करने की बात कही तो ठग लगातार नए-नए शुल्क की मांग करते रहे, जिससे उसे अपने साथ साइबर ठगी का एहसास हुआ।

मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान विजय व रोहित वासी श्रीगंगानगर राजस्थान व हर्ष वासी जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी संदीप व विजय खाताधारक है, संदीप के खाता में 17,000 रुपये व विजय के खाता में 21,000 रुपये आये थे। दोनों ने अपना खाता रोहित को दिया था तथा रोहित ने यह खाता आगे ठगो को दिया था। संदीप व विजय मजदुरी का काम करते है, वही रोहित की पहले सुनार की दुकान थी, संदीप की रोहित से करीब 2 साल पहले मुलाकात हुई थी, रोहित व संदीप को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल व रोहित को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!