अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी

ऑपरेशन ट्रैकडाउन के अंतर्गत 4 देसी कट्टा बरामद

फरीदाबाद : ऑपरेशन ट्रैकडाउन के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 10 अगस्त को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 देसी कट्टे बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 10 अगस्त को अपराध शाखा DLF की टीम ने मुस्तफा कुरैसी(36) वासी मुजेसर फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित भूपानी, अपराध शाखा सेक्टर-16 ने विष्णु(23) वासी भारत कालोनी फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित वजीरपुर रोड नहरपार फरीदाबाद तथा अपराध शाखा NIT की टीम ने पुष्पेंद्र(23) वासी गांव प्रहलादपुर फऱीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित खेल परिसर सेक्टर-12 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने संदीप(29) वासी नेहरु डबुआ फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित टीकावली मोड भुपानी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!