310 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच AVTS भूपानी की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच AVTS भूपानी ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 11 अगस्त को 310 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान जाहिर खान(20)वासी बल्लभगढ फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 अगस्त को क्राईम ब्रांच AVTS भूपानी की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट्स क्षेत्र में अवैध नशा लिये हुए हैं। सूचना पर अपराध शाखा की टीम ने जाहिर खान को 310 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया, जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि वह 2500 रुपये में गांजा दिल्ली से खरीद कर लाया था। आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता था, उस पर पूर्व में भी NDPS का एक मामला दर्ज है।



