क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की कार्रवाई: 37 पेटी अवैध देसी व एक पेटी अग्रेजी शराब बरामद, गाजीपुर निवासी एक आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद। जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर कार्रवाई के चलते क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने 37 पेटी अवैध देसी व एक पेटी अग्रेजी शराब बरामद, गाजीपुर वासी की टीम ने गाजीपुर निवासी भूपेंद्र को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिसको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 अगस्त 2026 की रात क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम क्षेत्र में गश्त एवं धरपकड़ के लिए मौजूद थी। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय सूचना मिली कि गाजीपुर फरीदाबाद में एक व्यक्ति बिना किसी वैध लाइसेंस अथवा परमिट के अवैध रूप से एक खाली प्लाट में देसी शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर रेड कर नियमानुसार कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर भुपेंद्र को काबू किया। तलाशी के दौरान मौका से 37 पेटी पव्वे देसी शराब (मार्का मस्ताना) व 1 पेटी पव्वा अग्रेजी शराब बरामद हुए। शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर थाना डबुआ में हरियाणा आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार जब्त कर लिया है।

आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि उसे एक अन्य व्यक्ति यह अवैध शराब उपलब्ध करवाता था, जिसको वह इसे अवैध रुप से गाजीपुर में बेचता था। आरोपित पर पूर्व में जुआ अधिनियम व एक्साईज का मामला दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, तस्करी अथवा अन्य किसी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 या डायल 112 या फिर स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!