ऑपरेशन ट्रैकडाउन के अंतर्गत अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी

अलग-अलग मामलों में 4 आरोपित गिरफ्तार, कब्जे से 4 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अवैध हथियार रखने वाले आरोपितों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 को अपराध शाखाओं की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अकरम (43) निवासी गांव धौज, फरीदाबाद को नया गांव धौज से अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया। अकरम के खिलाफ अवध हथियार के तीन मामले दर्ज हैं।

इसी प्रकार अपराध शाखा NIT की टीम ने मोहित (30) निवासी एस.जी.एम. नगर, फरीदाबाद को दशहरा ग्राउंड, टाउन नंबर-03, फरीदाबाद से अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने राहुल (27) निवासी लेनपुरा मोहल्ला, पलवल को सराय बाईपास, फरीदाबाद से अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।

इसके अतिरिक्त अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने शिवा (32) निवासी खड्डा कॉलोनी, फरीदाबाद को सराय बाईपास, फरीदाबाद से अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चारों आरोपितों के कब्जे से बरामद अवैध देसी कट्टों को कब्जे में लेकर उनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। सभी को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अवैध हथियार रखने, नशा तस्करी, लूट, झपटमारी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। फरीदाबाद पुलिस का उद्देश्य अवैध हथियारों की उपलब्धता पर अंकुश लगाकर जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!